‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ एप्प लॉन्च, बिहार का पहला जिला बना दरभंगा

दरभंगा, 15 अगस्त 2022:- स्थानीय नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में आयोजित 15 अगस्त 2022 (स्वतंत्रता दिवस) मुख्य समारोह के उपरान्त आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा डॉ. मनीष कुमार द्वारा जनता के दरबार में जिलाधिकारी वेब पोर्टल एप्प एवं मोबाईल एप्प का शुभारंभ किया गया

आमजन अब मोबाईल एप्प के द्वारा कर सकते हैं शिकायत

“जनता के दरबार में जिलाधिकारी” मोबाईल एप्प में लॉन्च करने वाला पहला जिला बना दरभंगा

गौरतलब है कि राज्य में दरभंगा जिला जनता के दरबार में जिलाधिकारी वेब पोर्टल एप्प एवं मोबाईल एप्प में लॉन्च करने वाला पहला जिला रहा