Placeholder canvas

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की खुशी का नहीं ठिकाना, DA को लेकर सामने आई खुशखबरी

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारी काफी लम्बे समय से महंगाई भत्ते पर खुशखबरी का इंतज़ार कर रहे हैं। आपको बता दें सितंबर का महीना केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। इस महीने में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को एक नहीं बल्कि दो बड़ी खुसखबरी देने जा रही है।

खबर आ रही है कि सरकार बहुत ही जल्द महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान करने के साथ ही अटके हुए डीए एरियर का पैसा भी कर्मचारियों के अकाउंट में डालने वाली है। जानकारी के लिए बता दें सरकार के इस निर्णय से करीब 1 करोड़ कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। हालाँकि अभी तक सरकार ने इस मामले में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, मगर खबरों के मुताबिक 30 सितंबर तक ऐसा हो सकता है।

7th Pay Commission : इतना बढ़ेगा डीए

आपको बता दें बहुत ही जल्द केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से कर्मचारियों को डीए में वृद्धि का तोहफा मिलने वाला है। सरकार की तरफ से डीए में करीब 4% की वृद्धि की जा सकती है। जिसके बाद कर्मचारियों का DA बढ़कर 46% हो जाएगा, जिसके चलते बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ इज़ाफ़ा देखने को मिलेगा।

आपको बता दें फ़िलहाल कर्मचारियों को 42% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। 7th Pay Commission के नियम अनुसार, साल में दो बार महंगाई भत्ते में इजाफा किया जाता है। यह इज़ाफ़ा जनवरी और जुलाई महीने में होता है। मार्च में जो डीए बढ़ाया गए महंगाई भत्ते की दरों को 1 जनवरी से लागू किया गया था।

डीए एरियर पर खुशखबरी

केंद्रीय कर्मचारियों को बहुत ही जल्द अपने अटके हुए 18 महीने के डीए एरियर का भी फायदा मिल सकता है। यह पैसा बढ़ती महंगाई के बीच किसी बूस्टर डोज से कम नहीं है। उच्च श्रेणी कर्मचारियों को डीए एरियर के रूप में करीब 2 लाख 18 हजार रुपये की प्राप्ति होगी। सरकार ने कर्मचारियों को 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक का डीए एरियर नहीं दिया है।

Leave a Comment