Placeholder canvas

इन Smartphones को खरीदने पर सालों तक मिलेंगे अपडेट्स, बार-बार फोन बदलने की नहीं ज़रूरत

जैसा कि आप जानते हैं Smartphones में अपडेट्स की कमी के चलते मोबाइल्स की लाइफ काफी कम हो जाती है। एक दो साल में ही कम्पनियाँ फोन्स में OS अपडेट देना बंद कर देती हैं। इसके चलते धीरे-धीरे फ़ोन्स में हैंग होने की समस्या आने लगती है और वह स्लो हो जाते हैं। हालांकि कुछ कंपनियों द्वारा अपने प्रीमियम फोन्स में 7 साल तक के सॉफ्टवेयर अपडेट दिए जा रहे हैं। आइये जानते हैं वह कौन-कौन से फोन्स हैं, जिनमे सालों तक मिलते हैं अपडेट्स।

Pixel 8 Series

गूगल की तरफ से हाल ही में लॉन्च की गई पिक्सल 8 सीरीज में गूगल ने 7 साल तक अपडेट देने का वादा किया है। इसके चलते आपको कभी इस बात का एहसास नहीं होगा कि आपका फोन पुराना हो चुका है, क्योंकि आपको नए फीचर्स और अपडेट्स मिलते रहेंगे। 7 साल तक की लेटेस्ट अपडेट के साथ आने वाले इस फ़ोन को चलाना काफी दिलचस्प रहेगा।

Galaxy S23 Series Smartphones

सैमसंग इकलौती कंपनी नहीं है, जिसने 4 साल तक प्रमुख OS अपडेट्स देने का वादा किया है, लेकिन कंपनी ने ऐसा पहली बार किया है। आपको बता दें सैमसंग द्वारा साल 2022 में इसकी घोषणा की गई थी कि अपने कुछ चुनिंदा Smartphones पर 4 साल तक के OS अपडेट्स और 5 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स देने वाली है।

OPPO Find Series

OPPO ने दावा किया है कि वह अपने फाइंड सीरीज स्मार्टफोन्स में 4 साल तक के OS अपडेट्स देने वाली है। इतना ही नहीं कंपनी ने 5 साल तक के सिक्योरिटी पैचेज भी देने का वादा किया है।

Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro

Xiaomi की तरफ से Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro को 4 साल तक OS अपडेट्स और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का एलान किया गया है।

Leave a Comment