Placeholder canvas

Guru Ravidas Jayanti 2024: संत शिरोमणि रविदास जयंती पर विशेष

Guru Ravidas Jayanti 2024: संत गुरु रविदास भारत के महान संतों में से एक हैं। उन्हें एक भक्तिकालीन संत, दार्शनिक और समाज सुधारक के तौर पर जाना जाता है। समाज से जाति विभेद को दूर करने में रविदास जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जातिवाद के खिलाफ किए गए प्रयासों के कारण उन्हें आध्यात्मिक व्यक्ति के साथ एक समाज सुधारक के रूप में भी याद किया जाता है।

Guru Ravidas Jayanti 2024: पीएम मोदी ने किया संत रविदास संग्रहालय का शिलान्यास

गुरु रविदास जयंती से एक दिन पहले 23 फरवरी 2024 को पीएम मोदी वाराणसी के सीर गोवर्धन में एक समारोह में शामिल हुए। जहां उन्होंने संत रविदास संग्रहालय का शिलान्यास किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने संत रविदास की 25 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण भी किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने संत रविदास की सीख को जीवन में उतारने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें: Holi 2024 : इस साल होली कब है ? कंफ्यूजन हुआ दूर

माघ पूर्णिमा हुआ था संत गुरु रविदास जी का जन्म

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल माघ पूर्णिमा के दिन रविदास जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष उनका जयंती 24 फरवरी को मनाया जा रहा है. मान्यता है कि संत रविदास जी के माता-पिता चर्मकार थे। संत रविदास जी के पिता का नाम संतोखदास (रग्घु) और माता का नाम करमा देवी था। वहीं उनकी पत्नी का नाम लोना और पुत्र का नाम श्रीविजयदास बताया जाता है।

Guru Ravidas Jayanti 2024: संत गुरु रविदास जी के पास थी चमत्कारिक शक्तियां

संत रविदास जी अपना अधिकांश समय भगवान की पूजा में लगाते थे और धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए, उन्होंने एक संत का दर्जा प्राप्त किया। रविदास जी का कहना था कि शुद्ध मन और निष्ठा के साथ किए काम का हमेशा अच्छा परिणाम मिलता है। माना जाता है कि उनके पास कई दिव्य शक्तियां थीं। जिससे उन्होंने कई चमत्कार किए थे। उनके चमत्कारों में पत्थर को पानी में तैराने, कुष्ठ रोगियों को ठीक करने और अपने बचपन के दोस्त को जीवनदान देना शामिल है।

Leave a Comment