Placeholder canvas

Valentines Day Special: तेजस्वी यादव की Love Story, किसने किया था पहले प्रपोज ?

Love Story of Tejashwi Yadav and Rajshree: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के छोटे पुत्र राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समकालीन राजनीति में एक प्रमुख नाम हैं। उनके राजनीतिक करियर के साथ, तेजस्वी की प्रेम कहानी की भी खूब चर्चा होती है। दो साल पहले, जब बिहार के सबसे लोकप्रिय एग्जीक्यूटिव बैचलरों में से एक ने विवाह किया, तो हजारों दिलों को छू गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक समय पर, तेजस्वी को वॉट्सएप पर 44,000 लड़कियों ने रिश्ता भेजा था।

तेजस्वी के विवाह की चर्चा ने बहुत से लोगों को यह जानने के लिए उत्साहित किया कि उनकी जीवनसाथी कौन है, जिसे तेजस्वी ने चुना है। दिसंबर 2021 में, तेजस्वी ने राजश्री से विवाह किया था। इसाई लड़की से विवाह करने की वजह से उनकी शादी की खूब चर्चा हुई थी। खबरें आईं कि उनका परिवार इस रिश्ता से संतुष्ट नहीं था। वैलेंटाइन डे पर यहां हम बतायेंगे तेजस्वी यादव की दिलचस्प प्रेम की पूरी कहानी.

तेजस्वी और राजश्री कैसे मिले?

तेजस्वी ने अपनी पढ़ाई बिहार में ही शुरू की थी, लेकिन 9वीं कक्षा में उन्होंने दिल्ली आकर एडमिशन लिया। यहां दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। उनकी पत्नी राजश्री भी इसी स्कूल में थी और यहीं पर उनकी मुलाकात हुई। दोनों एक ही कक्षा में थे और उनकी दोस्ती (Love Story of Tejashwi Yadav and Rajshree) हो गई । यह दोस्ती बदलकर प्यार में बदल गई और साल 2021 में दोनों ने विवाह कर लिया।

तेजस्वी और राजश्री के रिश्ते से लालू प्रसाद यादव खुश नहीं थे

राजश्री ईसाई धर्म से हैं और उनका परिवार दिल्ली में रहता है। तेजस्वी और राजश्री की शादी से पहले रिपोर्ट्स आईं कि लालू प्रसाद यादव इस रिश्ते से खुश नहीं थे। उनकी नाराजगी की वजह राजश्री का ईसाई होना बताया गया था। तब यह खबर भी आई थी कि लालू प्रसाद यादव ने राजश्री को मुंह दिखाई में कुछ नहीं दिया। लालू से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राजश्री को हमने तो अपना बेटा ही दे दिया है, अब और क्या देने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाराजगी नहीं है और यह शादी उनकी सहमति से ही हुई है।

शादी बाद तेजस्वी यादव भी नव भारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि लंबे समय से हमारी जान पहचान थी, दोस्ती थी। पिताजी (लालू यादव) ने पूछा शादी करनी है, कोई लड़की है तो बताओ। तो मैंने ना केवल उन्हें बताया बल्कि मिलवाया भी। उन्हें पसंद आई। दोनों परिवार मिले और झटपट शादी को तैयार हो गए।

Love Story of Tejashwi Yadav and Rajshree: एयर होस्टेस का काम कर चुकी हैं राजश्री

तेजस्वी यादव की पत्नी ने एयर होस्टेस का काम भी किया है और काफी लंबे समय तक बार्कलेज कंपनी के साथ जुड़ी रही है। उनका मूल नाम रेचल आइरिश है, लेकिन विवाह के समय उनका नाम राजश्री बताया गया था। तब तेजस्वी ने बताया कि उनका नाम लेने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए इसलिए राजश्री नाम रखा गया है और यह नाम उन्हें लालू प्रसाद यादव ने दिया है। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम कात्यायनी है।

तेजस्वी यादव और राजश्री की एक बेटी भी है, जिसका नाम कात्यायनी है।

Love Story of Tejashwi Yadav and Rajshree: पहले किसने किया था प्रपोज ?

राजनीति में आने के बाद जब रचेल से मिलने के लिए तेजस्वी यादव अक्सर दिल्ली की यात्रा करते थे, तो उनके दौरों को लेकर सवाल उठता था। अक्सर राजद नेताओं का जवाब रहता कि वो जरूरी काम से गये हैं। पहले किसने प्रपोज किया के सवाल पर एक साक्षात्कार में रेचल ने कहा था कि पहल मैंने ही की थी, ये तो सोचते ही रह गये… तेजस्वी की बेटर हाफ ने बताया है कि उनके पति अंतरमुखी हैं, धरातल से जुड़े हैं। सीएम बनने के सवाल पर रचेल ने कहा था कि उन्हें बिहार की जनता मुख्यमंत्री जरुर बनाएगी।

Leave a Comment