skip to content

इतने रूपये में मिलेगा OLA S1X कंपनी का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

आज के समय में ओला ने भारत में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनियों के बीच जगह बना ली है। कम्पनी के स्कूटर में आपको आधुनिक फीचर्स के साथ कमाल की परफॉरमेंस भी देखने को मिलती है। आपको बता दें ओला के सबसे फ़ास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रतिघंटे तक है। आपको बता दें पिछले महीने ही कंपनी ने अपने कुछ किफायती स्कूटर लॉन्च किये हैं, जिनमें से OLA S1X सबसे सस्ता है।

इस स्कूटर में आपको किफायती कीमत में बढ़िया स्पीड व रेंज देखने को मिल जाती है। इस स्कूटर की मार्केट में काफी ज्यादा चर्चा हो रही है, तो आइये जानते हैं क्या होने वाली है इसकी कीमत।

परफॉरमेंस, रेंज व फीचर

OLA S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी की तरफ से आने वाला एक सस्ता एंट्री लेवल प्रोडक्ट है। इसमें आपको बढ़िया लुक व परफॉरमेंस के साथ अच्छे फीचर्स देखें को मिल जाते हैं। यह स्कूटर 2700W की मोटर व 2kW लिथियम-आयन बैटरी के साथ आता है। इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रतिघंटे तक है और यह 91 किलोमीटर तक की रेंज देता है।

इस स्कूटर के साथ आपको फ़ास्ट चार्जर मिलता है, जिसकी सहायता से आप इसे केवल 5 घंटों में फुल चार्ज कर सकते हैं। अगर आपको एक कम कीमत वाले फ़ास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश है, तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है। OLA S1X 2kW इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको एक बढ़िया डिजिटल डिस्प्ले, एलाय व्हील, रिमोट स्टार्ट, पावर स्टार्ट, LED लाइट, USB चार्जर, क्रूज कण्ट्रोल, राइडिंग मोड आदि कई आधुनिक फीचर देखने को मिल जाते हैं।

कीमत और EMI प्लान

OLA S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको तीन वैरिएंट में देखने को मिलेगा, जिसमें S1X 2kW, S1X 3kW व S1X प्लस शामिल हैं। जिस स्कूटर की हम बात कर रहे हैं, वह इसका बेस मॉडल S1X 2kW है। अगर इसकी ऑन-रोड कीमत की बात करें तो यह 97,302 रुपए है। आप चाहें तो इस स्कूटर को EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको केवल 4,865 रुपए की डाउन पेमेंट देनी होगी और हर महीने 2,311 रुपए की EMI का भुगतान करना होगा।

Leave a Comment