सिंहवाड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में नव चयनित सरपंच एवं पंचों को कानून से संबंधित जानकारी दी गई। गांव के छोटे-छोटे मामले के त्वरित निदान के संबंध में विस्तार से बताया गया। न्याय के प्रति सजग रहने के आह्वान के साथ अपर न्यायधीश व जिला सचिव जावेद आलम ने कहा न्यायपालिका जनप्रतिनिधियों के अधिकार व कर्तव्य को लेकर हमेशा प्रयत्नशील है।

सुलभ व त्वरित न्याय समाज के अंतिम व्यक्ति को देकर आम लोगों में विश्वास जागृत किया जा सकता है। बीडीओ राजीव रंजन कुमार ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायालय की जटिल प्रक्रिया के बचाव पर चर्चा कर ग्राम कचहरी के माध्यम से त्वरित न्याय की प्रक्रिया को मजबूत करने की जरूरत है।

विषम परिस्थित में विधिक जागरूकता आपके सभी समस्या निदान को हमेशा तत्पर है। भारतीय संस्कृति में नि:शुल्क कानूनी सलाह के कारण पंच परमेश्वर की परंपरा रही है। वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग अदालत की जटिल प्रक्रिया के कारण कोर्ट नहीं पहुंचते। उन्हें ग्राम कचहरी में न्याय देकर ग्राम स्वराज के सपनों को साकार करें।

प्रमुख पुष्पा झा ने आगत अतिथियों को पाग साल से सम्मानित किया। शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण व सामाजिक न्याय को मजबूत करने पर बल दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा की गांव की छोटी समस्याओं का समाधान कर ग्राम पंचायत सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। शिक्षाविद डा. विरेन्द्र चतुर्वेदी ने महात्मा गांधी ने कहा था अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाकर जीवन में बदलाव लाया जा सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *