skip to content

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को इस दिन मिलने जा रहे हैं 2 लाख रुपये से अधिक

7th Pay Commission : बहुत ही जल्द सरकार एक बड़ा एलान करने जा रही है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की किस्मत चमकने वाली है। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) एवं डीए एरियर के सम्बन्ध में किसी भी दिन बड़ा ऐलान किया जा सकता है। इसकी चर्चा ने काफी ज़ोर पकड़ रखा है।

खबर के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में 4% की बढ़ोतरी की जाने वाली है, जिससे उनकी बेसिक सैलरी में अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं कर्मचारियों को 18 महीने का डीए एरियर भी दिया जा सकता है, जो कर्मचारियों के लिए काफी लाभकारी होने वाला है। फ़िलहाल सरकार ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन ख़बरों में दावा किया जा रहा है कि ऐसा जल्दी ही हो सकता है।

7th Pay Commission : जल्दी ही खाते में आएगा डीए एरियर

केंद्र सरकार बहुत ही जल्द अटके हुए 18 महीने के डीए एरियर का पैसा कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है। करीब 1 करोड़ लोगों इसका लाभ मिलेगा। आपको बता दें 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक कोरोना के चलते 18 महीने तक कर्मचारियों को डीए एरियर का पैसा नहीं मिला। जिसके बाद कर्मचारी और पेंशनधारी लगातार इसे लेकर मांग उठा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा जल्द डीए एरियर के पैसे खाते में भेजने का निर्णय लिया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो कर्मचारियों के खाते में एक बड़ी राशि क्रेडिट की जायेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों के खाते में लगभग 2 लाख 18 रुपये तक आ सकते हैं। आधिकारिक तौर पर सरकार ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन ख़बरों के मुताबिक ऐसा होने की सम्भावना है।

7th Pay Commission : डीए में होगा इतना इज़ाफ़ा

केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों के डीए (DA) में 4% की वृद्धि की जा सकती है। इसके बाद से उन्हें 46% के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। फ़िलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 42% के हिसाब से DA का लाभ प्राप्त हो रहा है।

Leave a Comment