Placeholder canvas

7th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए ख़ुशख़बरी, DA में हुई 4% की वृद्धि

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। बहुत ही जल्द महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की जा सकती है। फिलहाल 42% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जो वृद्धि के बाद 46% हो जायेगा। काफी समय से महंगाई भत्ते में वृद्धि की मांग की जा रही थी। खबर के मुताबिक सरकार की तरफ से 1 जुलाई 2023 को लागू होने वाले महंगाई भत्ते का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सरकार सितंबर महीने के आखिर तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

इससे देश के 48 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार सितंबर महीने के अंत तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान करेगी। इससे केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि हो जाएगी और उन्हें 46% वृद्धि के साथ सैलरी मिलेगी।

7th Pay Commission : DA में होगी 4% की वृद्धि

सातवें वेतन आयोग के अनुसार सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 4% की वृद्धि की जाने की सम्भावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले 3% की वृद्धि पक्की मानी जा रही थी। लेकिन अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि सरकार द्वारा 4% की बढ़ोतरी की जा सकती है। चार प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को 46% के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जायेगा।

सरकार द्वारा 1 जुलाई 2023 से DA में होने वाली वृद्धि पर संज्ञान लेते हुए सितंबर महीने के अंत तक DA में वृद्धि का एलान किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार द्वारा इस मामले में उचित कदम उठाये जा रहे हैं। बेहद ही जल्द कर्मचारियों को इस बढ़ें हुए महंगाई भत्ते के आधार पर सैलरी दी जाएगी।

सैलरी में कितना होगा इजाफा?

यदि किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 18000 रूपये है, तो 46% महंगाई भत्ते के आधार पर उनकी सैलरी में 8280 की वृद्धि हो जाएगी। इसका मतलब उनकी कुल सैलरी 26280 रुपए हो जाएगी। 56900 रुपए बेसिक सैलरी वालों की सैलरी में 26174 रूपये की बढ़ोतरी होगी। इस प्रकार केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 26280 हो जायेगा।

Leave a Comment