Placeholder canvas

7th pay commission : इन कर्मचारियों के लिए है खुशखबरी, बढ़ गया 4% DA

7th pay commission : जो केंद्रीय कर्मचारी साल की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ते का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरआत में खुशखबरी मिल सकती है। मगर इसी बीच महाराष्ट्र के अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों को राज्य की सरकार की तरफ से एक बड़ा तोहफा प्राप्त हुआ है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की है।

पहले कर्मचारियों को 34% महंगाई भत्ता मिलता था जो अब बढ़कर 38% हो चुका है। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री जनसंपर्क सेल के अनुसार इस फैसले के बाद राज्य सरकार को कुल 9 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा।

7th pay commission : केंद्रीय कर्मचारियों को है 3% की उम्मीद

आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारी जुलाई माह की DA वृद्धि का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बहुत ही जल्द इसकी घोषणा की जा सकती है। हालाँकि अभी तक सरकार ने DA बढ़ोतरी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर 2023 में इसकी घोषणा होने की संभावना है।

खबर की माने तो देश में खुदरा महंगाई दर जुलाई में 15 महीने के उच्चतम स्तर पर थी। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार महंगाई भत्ते में 3% कि वृद्धि कर सकती है, जिसके बाद कर्मचारियों को 45% DA की प्राप्ति होगी। वर्तमान में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 42% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। सरकार साल में दो बार इसमें बढ़ोतरी करती है। पिछली बार महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की गई थी।

Leave a Comment