skip to content

लॉन्च हो गया Jawa 42 Bobber का नया वेरिएंट, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

हाल ही में रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई बुलेट 350 को लॉन्च किया था। जिसके बाद अब टू-व्हीलर निर्माता कंपनी जावा ने भी अपनी Jawa 42 Bobber का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें इस नए वेरिएंट का नाम Jawa 42 Bobber Black Mirror है। जावा डीलरशिप पर इस बाइक की बुकिंग्स होना शुरू हो चुकी हैं। कंपनी ने न सिर्फ बाइक के लुक्स में बदलाव किया है, बल्कि बाइक के इंजन को भी पहले से बेहतर बनाया है। यह बाइक आपको एडजस्टेबल सीट के साथ देखने को मिलती है।

Jawa 42 Bobber Black Mirror इंजन एंड स्पेक्स

अगर बात करें इंजन की तो Jawa 42 Bobber में आपको 334cc का इंजन दिया जाता है, जो 29.92 पीएस की पावर और 32.74 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस बाइक में आपको सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड DOHC इंजन देखने को मिलता है। इसी के साथ आपको इसमें ट्विन एग्जॉस्ट देखने को मिलते हैं। बाइक 12.5 लीटर की फ्यूल कैपिसिटी के साथ आती है।

बात करें अन्य स्पेसिफिकेशन्स की तो बाइक में ड्यूल चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक मिलता है। बाइक का वजन 185 किलोग्राम है और इसमें पीछे की तरफ मोनो शॉक अब्जॉर्बर मिलता दिया है, वहीं फ्रंट मे टेलीस्कोप फॉर्क्स देखने को मिलते हैं। बाइक के लॉन्च पर कंपनी के CEO आशीष सिंह जोशी ने कहा कि पिछले साल 42 Bobber लॉन्च हुई थी और अब इस सेगमेंट को और मजबूत बनाने के लिए कंपनी नई बाइक लॉन्च कर रही है।

अगर बात करें बाइक की कीमत की तो यह बाइक आपको 2.25 लाख रुपए एक्स-शोरूम में मिल जाएगी। इस नई बाइक का सीधा मुकाबला Royal Enfield की नई बुलेट 350, क्लासिक 350 और Meteor 350, Triumph Speed 400 एवं TVS Ronin के साथ होगा।

Leave a Comment