skip to content

एक्टर स्वरा भास्कर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति संग करवाया रोमांटिक फोटोशूट

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी शादी के बाद से ही खूब चर्चाओं में रही है। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपना बेबी बंप फ्लांट करते हुए कुछ फोटो शेयर की है जिसमें यह साफ नजर आने वाला है कि अभिनेत्री जल्द ही मां बनने वाली है। स्वरा भास्कर ने अपने पति संग एक रोमांटिक फोटोशूट करवा कर फैंस को यह जानकारी दी है। ‌

रोमांटिक फोटोशूट के जरिए सोशल मीडिया पर दी मां बनने की जानकारी

स्वरा भास्कर बॉलीवुड की एक उम्दा अदाकारा में से एक है और वह बड़े पर्दे की उम्र अभिनेत्री में से एक भी है जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। कई बार स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के चलते चर्चा में भी रही है। स्वरा भास्कर ने इसी साल सपा नेता फहाद अहमद से 16 फरवरी 2023 को निकाह किया था। ‌ स्वरा भास्कर की शादी काफी चर्चाओं में रही थी। ‌

हालांकि वर्तमान में स्वरा भास्कर प्रेग्नेंट है और अपनी प्रेगनेंसी की खुशी को स्वरा भास्कर ने पति संग रोमांटिक फोटो शूट करवा कर तथा कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसके बाद से यूजर्स लगातार स्वरा भास्कर को मां बनने के लिए बधाई दे रहे हैं। ‌ स्वरा भास्कर तस्वीर में पति संग छतरी के नीचे बेबी बंप पर हाथ रखकर फोटो शूट करवाते हुए नजर आ रही है।

स्वरा भास्कर में यह फोटो शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा और कहा “कभी-कभी हर दुआ कबूल हो जाती है! नए सफर में कदम रखने के लिए एक्साइटेड हूं।” स्वरा भास्कर और पति फहाद अहमद इस फोटोशूट में बेहद सिंपल नजर आ रहे हैं। ‌ स्वरा भास्कर ने मेटरनिटी फोटोशूट के लिए फ्लोरल गाउन कैरी किया है जबकि पति ने सिंपल शर्ट और ट्राउजर पहना हुआ है। ‌

Leave a Comment