skip to content

Asia Cup 2023 : भारत और पाकिस्तान पेसर की तुलना करते हुए दिनेश कार्तिक ने कह दी यह बात

Asia Cup 2023 : जैसा कि आप जानते हैं एशिया कप 2023 खेला जा रहा है। इसी बीच 2 सितम्बर को चिर प्रतिद्वंदियों भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। हालाँकि बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया। मुकाबले के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि उनके मुताबिक पाकिस्तान और भारत के तेज गेंदबाज बराबरी पर हैं।

मगर शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह सपाट पिचों पर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी की तुलना में अधिक प्रभावी हैं। इसलिए क्योंकि वह अधिक गति प्राप्त कर सकते हैं। शनिवार को खेले गए एशिया कप मुकाबले में इन तीनों पाकिस्तानी गेंदबाज़ों ने मिलकर भारत के सभी 10 विकेट चटकाए। 48.5 ओवर में भारतीय टीम की पारी 266 रन पर सिमट गई।

Asia Cup 2023 : दिनेश कार्तिक ने कही यह बात

शाहीन ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 10 ओवर में 35 रन देते हुए 4 विकेट अपने नाम किये। वहीं रऊफ और नसीम को तीन-तीन विकेट प्राप्त हुए। कार्तिक के अनुसार तीनों पाकिस्तानी गेंदबाजों की सफलता का कारण उनके द्वारा पिच से हासिल किया गया उछाल और विविधता है।

उन्होंने कहा कि तीनों ही गेंदबाज़ लगातार 90 मील प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। उन्होने बताया कि तीनों का तरीका अलग है। शाहीन शाह बाएं हाथ से कोण बनाते हुए गेंद को वापस अंदर लेकर आते हैं, जबकि हारिस अपनी स्किड और शानदार बाउंसर के कारण पारी के अंत में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं।

वहीं नसीम शाह दोनों तरफ गेंद को घूमने की काबिलियत रखते हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए पाकिस्तानी गेंदबाज सपाट विकेटों पर ज्यादा प्रभावी आक्रमण हैं। अगर पिच में मदद हो, तो दोनों काफी समान हो जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बुमराह, सिराज और शमी को शायद पाकिस्तानी गेंदबाजों की तुलना में कम उछाल प्राप्त होगा।

Leave a Comment