DA Arrear : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार बहुत ही जल्द कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। आपको बता दें भारतीय TSRTC कर्मचारियों के लिए यह एक बहुत अच्छी खबर होने वाली है। सरकार द्वारा सर्कुलर जारी किया गया है, जिसके मुताबिक सितंबर से TSRTC कर्मचारियों को 5% अधिक महंगाई भत्ता मिलने वाला है।
इस फैसले से कर्मचारियों की सैलरी में काफी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलने वाला है। सर्कुलर के मुताबिक, TSRTC कर्मचारियों को सितंबर में महंगाई भत्ते की एक अतिरिक्त किस्त मिलने वाली है, इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आने वाला है। सरकार द्वारा इस सर्कुलर के ज़रिये TSRTC कर्मचारियों की सैलरी में इज़ाफ़े का निर्णय लिया गया है।
DA Arrear : 5% महंगाई भत्ता बढ़ा
कर्मचारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जनवरी से 5% महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया था। अब कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने वाला है, क्योंकि सितंबर से इसे सैलरी में जोड़ा जाएगा।
TSRTC के अध्यक्ष बाजी रेड्डी गोवर्धन ने बताया कि, TSRTC ने अपनी पंजिकृत कंपनियों को उनके बकाया राशि की मंजूरी दी है। TSRTC के कर्मचारियों को इस सरकुलर से खुशी हुई है और सरकारी निर्णय के परिणामस्वरूप कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे वे और भी उत्साहित हैं।