skip to content

DA Hike : सितम्बर से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में होगी 8% की बढ़ोतरी

DA Hike : सरकारी कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। खबर के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों को काफी ज्यादा मुनाफा होने वाला है। आपको बता दें केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर सितंबर में बड़ा ऐलान कर सकती है। खबर के अनुसार जुलाई महीने में बढ़ने वाले महंगाई भत्ते का लाभ सितंबर में मिलने वाला है। हालाँकि अभी तक सरकार ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार वृद्धि की जाती है, पहली जनवरी महीने में एवं दूसरी बार जुलाई महीने में। सुनने में आ रहा है कि इस बार सरकार महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी करने जा रही है। आपको बता दें वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 42% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। अगर 3% की वृद्धि होती है तो यह 45% हो जायेगा।

DA Hike : महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में इजाफा

केंद्र सरकार विचार कर रही है कि 1 लाख से अधिक पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में इजाफा किया जाए। सरकार का प्लान है कि पेंशनर्स के महंगाई भत्ते को 42% से बढाकर 45% कर दिया जाए। ऐसा होने पर कर्मचारियों के वेतन में काफी अधिक उछाल देखा जा सकता है। हर महीने लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी AICPI इंडेक्स के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA, DR की दर तय की जाती है।

केंद्रीय कर्मचारियों की मांग थी कि महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की जाए, लेकिन बताया जा रहा है कि इसे 3% बढ़ाकर 45% किया जा सकता है। आपको बता दें पहले केंद्र सरकार द्वारा जुलाई महीने में इस महंगाई भत्ते को लागू करने का प्रस्ताव था, मगर केंद्र सरकार ने इसे आगे बढ़ा दिया।

Leave a Comment