DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए त्योंहारों से पहले एक अच्छी खबर निकलकर आई है। दरअसल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। हालाँकि फ़िलहाल इसे लेकर कोई औपचारिक डेट सामने नहीं आई है। मगर उम्मीद है कि दशहरे से पहले सरकार इस पर मंजूरी दे सकती है।

भत्ते में होने वाली बढ़ोतरी (DA Hike) 1 जुलाई 2023 से मान्य होगी। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार DA में 4% का इजाफा कर सकती है। इसी बीच AICPI इंडेक्स के आंकड़े आना शुरू हो गए हैं, जो महंगाई भत्ते की गणना का आधार है। ताजा आंकड़े अगस्त महीने के लिए आये हैं।

DA Hike : अगस्त में AICPI इंडेक्स में आई गिरावट

अक्टूबर महीने की शुरुआत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी नहीं रही, इसके बावजूद उनके लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल, महंगाई और भत्ते की गणना वाले इंडेक्स के नंबर में गिरावट देखने को मिली है। अगस्त में AICPI इंडेक्स के नंबर पिछले महीने की तुलना में गिरे हैं। हालांकि इसकी वजह से महंगाई भत्ते पर फर्क नहीं पड़ा। जुलाई में इस इंडेक्स के नंबर काफी तेजी से बढे थे।

अगस्त महीने के AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी हो चुके हैं, जिनमें 0.5 प्वाइंट की गिरावट दर्ज की गई है। जुलाई में यह आंकड़े 139.7 अंक थे, जो अगस्त में 139.2 रह गए। जुलाई में महंगाई भत्ता 47.14 फीसदी पर था, जो अगस्त में 47.97 फीसदी तक पहुंच गया। अगर इस आंकड़े को देखा जाए, तो महंगाई भत्ता 48% पंहुच गया है।

DA Hike : 50 फीसदी हो जायेगा महंगाई भत्ता?

जुलाई से दिसंबर के बीच महंगाई इंडेक्स के आंकड़ों द्वारा तय होगा कि आने वाले साल में केंद्रीय कर्मचारियों का DA में कितना बढ़ेगा। लेबर ब्यूरो द्वारा AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी किये जाते हैं। इंडेक्स और महंगाई भत्ते का फाइनल नंबर दिसंबर 2023 के आंकड़े आने के बाद ही कैलकुलेट होगा। जनवरी 2024 तक महंगाई भत्ते के 50 फीसदी क्रॉस करने की उम्मीद है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *