skip to content

DA New Rule : महंगाई भत्ते के नियमों में हुआ बदलाव, अब इस फॉर्मूले के तहत बढ़ाया जायेगा महंगाई भत्ता

DA New Rule : केंद्र सरकार साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि करती है। अब सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए नए तरिके का इस्तेमाल किया जायेगा। खबर के अनुसार सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को FA वृद्धि के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42% हो गया है। जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा जनवरी से मई तक के AICPI इंडेक्स के आधार पर महंगाई भत्ता की घोषणा की जा सकती है। महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस बार श्रम मंत्रालय द्वारा महंगाई भत्ते की गणना में परिवर्तन किया गया है। साल 2016 के महंगाई भत्ते के आधार पर मंत्रालय द्वारा एक संशोधित वेतन दर सूचकांक की नई श्रृंखला प्रस्तुत की गई है।

क्या है DA New Rule?

सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को मिलने वाले वेतन में महंगाई भत्ता भी शामिल होता है, जिसकी वजह से कर्मचारियों के वेतन में काफी अधिक इज़ाफ़ा होता है। सरकार साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जनवरी और जुलाई में बढ़ाती है। आपको बता दें देशभर में सरकारी कर्मचारियों को सामान महंगाई भत्ता नहीं मिलता है।

जानकारी के मुताबिक, AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर जनवरी से जुलाई के बीच 4% की बढ़ोतरी की जाएगी, जिससे कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 46% हो जायेगा। महंगाई भत्ते में यह वृद्धि रक्षाबंधन के आसपास की जा सकती है। हालाँकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल केंद्रीय कर्चारियों को 42% महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है। करीब 48 लाख कर्मचारी और 69 लाख पेंशनभोगी इसका लाभ उठा रहे हैं।

Leave a Comment