skip to content

Raksha Bandhan 2023 : रक्षाबंधन पर 200 साल बनेगा यह दुर्लभ योग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Raksha Bandhan 2023 : इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया होने के कारण राखी का त्योंहार दो दिन मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन 30 अगस्त को पड़ रहा है लेकिन भद्रा के चलते 31 अगस्त को भी मनाया जायेगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस साल रक्षाबंधन पर 200 साल बाद ऐसा योग बनने जा रहा है, जिसमें तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है।

ऐसा मान लीजिये कि उनकी लॉटरी लग सकती है। उनके जीवन में धन सम्बन्धी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और धन सम्बन्धी अटके कार्य रक्षाबंधन के दिन पूरे हो जायेंगे। इस बार रक्षाबंधन के दिन इन 3 राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहने वाली है। इसी के साथ शनि और बृहस्पति का शुभ प्रभाव भी जीवन में सुख लेकर आएगा।

इस साल रक्षाबंधन के मौके पर एक विशेष संयोग बन रहा है, जहां रवि योग और शतभिषा नक्षत्र के साथ बुधादित्य योग मिल रहे हैं। इसके अतिरिक्त, रक्षाबंधन के दिन गुरु और शनि भी अपनी-अपनी राशियों में स्थित रहेंगे। इन ग्रहों के वक्री गति और शुभ संयोग के कारण, तीन राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। यह दुर्लभ संयोग 200 साल बाद बनने जा रहा है।

Raksha Bandhan 2023 : इन राशियों की खुलेगी किस्मत

मिथुन

रक्षाबंधन पर बन रहे इस दुर्लभ संयोग के चलते मिथुन राशि के लोगों के जीवन में चल रहे आर्थिक संकट समाप्त हो सकते हैं। उन्हें अचानक कहीं से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। रक्षाबंधन के बाद इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इसी के साथ जमीन जायदाद से संबंधित आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होगी।

सिंह

रक्षाबंधन का यह पर्व सिंह राशि के जातकों हेतु काफी भाग्यशाली रहेगा। इस दिन के बाद आपकी किस्मत चमक उठेगी और मां लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होगी। इसी के साथ आपके स्वास्थ्य पर भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है।

धनु

इस बार का रक्षाबंधन धनु राशि के जातकों के लिए भी सौभाग्य लेकर आएगा। उन्हें करियर में आश्चर्यजनक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वालों की सैलरी में अच्छी खासी वृद्धि हो सकती है।

Leave a Comment