Placeholder canvas

Darbhanga weather update: फिलहाल उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं

दरभंगा डेस्क: जिले के लोगों को गर्मीं और उमस रहता मिलती नहीं दिख रही है। 15 जून को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार 14 जून को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री जबकि 13 जून को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा था। उस अवधि में मानसून से पहले की गर्मी और उमस की संभावना व्यक्त की गई थी। तब मानसून के समय पर पहुंचने की बात कही जा रही थी। लेकिन मानसून की गति कमजोर पड़ने पर अब और भी उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से मानसून की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

Darbhanga weather update: मानसून की पहली बारिश से मौसम हुआ सुहाना

हालंकि मानसून की पहली बारिश बुधवार की शाम हल्की हवा के झोंके के बाद हुई। शहरी क्षेत्र में बारिश का असर कुछ ज्यादा तो ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर थोड़ा कम देखने को मिला। गुरूवार को बारिश का असर देखने को मिला। सुबह का मौसम सुहाना दोपहर में उमस भरी गर्मी और शाम को फिर हवा की रफ्तार बढ़ने और आसमान में हल्के बादल छाने से वातावरण में ठंडक का एहसास होने लगा। शाम के समय आसमान में बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा बना रहा।

यह भी पढ़ें बड़ी खबर: असम-दरभंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द होगा शुरू, यह बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे होगा

Bihar weather updateबिहार में औसत से कम दर्ज की गई है

बता दें कि इसबार मॉनसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 29% कम 37.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा वेदर बुलेटिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर सकारात्‍मक पूर्वानुमान लगाया गया है। आईएमडी ने अगले 2 से 3 दिन में मानसून के बिहार के और हिस्‍सों में सक्रिय होने की बात कही है।

Darbhanga weather update

Bihar weather update:झुलसाने वाली गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में तापमान को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार, आने वाले 5 दिनों में पूर्वी भारत के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। बिहार भी ईस्‍ट जोन में आता है। ऐसे में आने वाले दिनों में झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्‍मीद बढ़ गई है। गौरतलब है कि पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्‍सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो चुका है। बुधवार को बिहार के कई हिस्‍सों में अधिकतम तापमान औसत से ज्‍यादा दर्ज किया गया था।

Leave a Comment