skip to content

Festival Bonus : केंद्रीय कर्मचारियों की हुई मौज, एडवांस में मिलने जा रही है सैलरी,पेंशन और बोनस

Festival Bonus : अगर आप भी एक सरकारी कर्मचारी हैं, तो सरकार की तरफ से बहुत ही जल्द आपको बड़ा तोहफा मिलने वाला है। खबर के अनुसार सरकार आपको त्यौहारों से पहले बोनस देने जा रही है। साथ ही कुछ कर्मचारियों को एडवांस में पेंशन और सैलेरी दी जाएगी। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे किसको मिलेगा इस बोनस का लाभ और किस राज्य के कर्मचारियों के लिए है खुशखबरी।

केंद्रीय कर्मचारी और पेंशन धारकों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा साल में दो बार भत्ता दिए जाने का आयोजन किया गया है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह बहुत बड़ी खुशी की खबर है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि त्योहारों से पहले कर्मचारियों को 2 महीने की सैलरी और पेंशन एडवांस में दी जाए।

Festival Bonus : इन राज्यों को मिलेगा तोहफा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भत्ते का लाभ केवल चुने हुए राज्यों को ही मिलेगा। इसका लाभ केवल केरल और महाराष्ट्र के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा। जैसा कि आप सब जानते हैं महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इसी के चलते महाराष्ट्र सरकार कर्मचारियों को एडवांस सैलरी देने जा रही है। वहीं केरल में ओणम का त्यौहार मनाया जाने वाला है।

इसीलिए केरल सरकार द्वारा भी यह निर्णय लिया गया है कि त्योहारों से पहले कर्मचारियों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाये। वित्तीय मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि जितने भी केंद्रीय कर्मचारी और पेंशन धारक हैं उन सभी को त्योहारों से पहले से 2 महीने की सैलरी एडवांस में दी जाएगी।

Festival Bonus : केरल सरकार का बोनस

केरल सरकार ने ओणम के त्योहार के मौके पर 2 महीने की सैलरी एडवांस में देने के साथ ही 4000 रूपये का बोनस देने का फैसला लिया है। केरल सरकार यह पैसा 25 अगस्त से पहले ट्रांसफर कर देगी।

Festival Bonus : कब आएगी 2 महीने की सैलरी

महाराष्ट्र सरकार 2 महीने की सैलरी एडवांस देने वाली है, जो गणेश चतुर्थी से पहले यानी 27 सितंबर को सभी के खाते में पंहुच जाएगी।

Leave a Comment