Placeholder canvas

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के संगीत की पहली तस्वीर आई सामने

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा : 24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उदयपुर के लीला पैलेस में दोनों सितारे सात फेरे लेने वाली हैं। प्री-वेडिंग फंक्शंस ने उनके शाही शादी में चार चांद लगा दिया है। पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बारातियों के आने का सिलसिला वेडिंग वेन्यू पर अब भी जारी है। इस दौरान दोनों की शादी के फंक्शंस की पहली फोटो लीक हुई हैं। यह फोटो प्रियंका चोपड़ा की मां ने शेयर की है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से आई खबरें:

खबर के 3, दोनों की शादी की थीम 90 की दशक के ऊपर रखी गई हैं। परिणीति चोपड़ा ने खुद पार्टी की म्यूजिक की लिस्ट तैयार की थी। प्रियंका चोपड़ा की मां मां मधु चोपड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शादी की जो एक फोटो शेयर की थी उसमें बैकग्राउंड काफी ज्यादा डेकोरेटेड है। मधु चोपड़ा ने सिल्वर कलर की शाइनिंग वाली शिमरी ड्रेस पहनी थी।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल लोग :

शादी में शामिल होने के लिए परिणीति चोपड़ा की बेस्टफ्रेंड सानिया मिर्जा करीबन साढ़े 11 बजे उदयपुर के द लीला पैलेस में लैंड किया है। बाकी मेहमानों की अगर बात करे तो फराह खान, करण जौहर, हरभजन सिंह, मनीष मल्होत्रा और आदित्य ठाकरे भी इस शादी में शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शादी में शामिल होने के लिए द लीला पैलेस होटल पहुंच चुके हैं।

Leave a Comment