Placeholder canvas

बहुत जल्द लॉन्च होगी Honda Activa EV, जाने क्या होगी कीमत और क्या मिलेंगे फीचर्स

भारत में EV का मार्केट काफी तेज़ी से ग्रो कर रहा है और इसी के चलते अब कंपनियां लगातार नई-नई गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं। इसी बीच सबसे अधिक स्कूटर बेचने वाली कंपनियों में से एक हौंडा भी अपनी सबसे लोकप्रिय स्कूटर Activa का इलेक्ट्रिक वर्जन (Honda Activa EV) लॉन्च करने की तैयारी में है। लोगों को काफी समय से इसका इंतज़ार था और अब कंपनी इसपर काफी तेज़ी से काम कर रही है।

कंपनी द्वारा सामने आई जानकारी के अनुसार वह साल 2024 में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च कर देगी। इसकी पहली झलक इस साल के आखिर तक देखने को मिल सकती है। यह स्कूटर आधुनिक फीचर और बेहतरीन परफॉरमेंस के साथ आने वाला है, जो इसे एक एडवांस इलेक्ट्रिक स्कूटर बना देगा।

Honda Activa EV फीचर्स एंड स्पेक्स

अगर बात करें Honda Activa EV की बैटरी व परफॉरमेंस की तो इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मगर खबर के अनुसार इसमें 200 किलोमीटर से अधिक की रेंज मिल सकती है। इसी के साथ आपको इसमें 115 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड देखने को मिल सकती है। इसी के साथ इसमें आपको फ़ास्ट चार्जर भी मिलेगा जो इसे मात्र 5 घंटों में फुल चार्ज कर देगा।

Honda Activa EV में आपको डिजिटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने वाला है, जिसके साथ आपको मोबाइल कनेक्टिविटी का ऑप्शन मिलेगा। स्क्रीन पर आपको सभी तरह के अपडेट देखने को मिल जायेंगे। आपको इसमें राइडिंग मोड, क्रूज कण्ट्रोल, म्यूजिक प्लेयर, रिमोट अनलॉक, USB चार्जर आदि फीचर भी देखने को मिलेंगे। हौंडा बहुत ही जल्द इसकी ऑफिसियल जानकारी साझा कर सकता है।

कीमत

अगर बात करें Honda Activa EV की कीमत की तो उम्मीद है कि यह करीब 1.40 लाख रुपए एक्स-शोरूम से शुरू हो सकती है। अगर इसके फीचर्स को देखा जाये तो यह इसके लिए एक अच्छी कीमत है।

Leave a Comment