कई लोग Mahindra की Thar गाड़ी के शौकीन है। इसे इंडिया में शान की सवारी भी कहा जाता है। बदलते दौर में अब इसकी मांग बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। अब कंपनी ने इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी तैयार कर लिया है। कंपनी ने ग्लोबल इवेंट के दौरान केप टाउन में अपनी इस नई महिंद्रा थार से पर्दा उठा दिया है।

Thar लवर्स को लॉन्च डेट का इंतजार

यह 5 डोर कार पूरी तरह से एडवांस फीचर और भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई है। अब कंपनी ने भी इस बात से पर्दा उठा दिया है। इसी के साथ लॉन्च डेट को लेकर लोग काफी उत्साहित दिख रहे हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट और पावरट्रेन के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।

SUV में अब स्क्वायर शेप के टेल लैंप और हेड लैंप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह कहा गया है कि इस कार को एकदम बेहद मस्क्युलर लुक देने का प्रयास किया जा रहा है। कंपनी ने सबसे अधिक बिकने वाली SUV में अब स्क्वायर शेप के टेल लैंप और हेडलैंप भी दिए हैं। यह हेडलैंप एलईडी है जो पहाड़ या जंगल के रास्तों में ड्राइवर को भरपूर रोशनी देने का काम करेंगे।

इस कार में है बेहद चमकदार नोज

महिंद्रा में बेहद चमकदार नोज मिलने वाली है जो इसे अट्रैक्टिव बनाएगी। पुराने लुक के मुकाबले नई इलेक्ट्रिकल धार में अब स्टील के बंपर भी दिए जा रहे हैं। कंपनी ने इसमें बड़े एलॉय व्हील के साथ डैशिंग व्हील आर्क भी दिए हैं। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया जा रहा है इसका व्हीलबेस 2500 mm से अधिक मिलने का अनुमान बताया जा रहा है।

2025 के अंत तक होगी कार की लॉन्चिंग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपना नया इलेक्ट्रिकल प्लांट मार्च 2024 तक शुरू कर देगी। इस अनुमान के हिसाब से लगभग 2025 के अंत तक इस कार को लांच कर दिया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *