National Youth Festival

National Youth Festival: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं खेल प्राधिकरण पटना द्वारा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन दिनांक 08 जनवरी 2023 एवं 09 जनवरी 2023 को मुजफ्फरपुर में संपन्न कराया गया।

राज्य युवा महोत्सव में दरभंगा जिला के कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 5 विधाओं में मेडल हासिल किया। पल्लवी कुमारी एवं उनके दल द्वारा समूह लोक नृत्य प्रस्तुत की गयी, जिसने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय गायन में निलाम्बर ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें नेशनल प्रतियोगिता हेतु कर्नाटक के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें: Darbhanga Parliamentary Constituency: जानिये दरभंगा संसदीय क्षेत्र का संक्षिप्त इतिहास !

शास्त्रीय नृत्य (भरतनाट्यम) रिमझिम कुमारी ने द्वितीय स्थान, शास्त्रीय नृत्य (ओडीसी) में आर्यन कुमार ने द्वितीय स्थान तथा वकतृता में राहुल प्रियदर्शिनी ने तृतीय स्थान पाकर दरभंगा जिला का नाम रौशन किया तथा दरभंगा को कुल पांच मेडल दिलवाया।

National Youth Festival

National Youth Festival: उल्लेखनीय है कि सभी टीम को जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार की देख-रेख में दरभंगा से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया गया था। गौरतलब है कि कर्नाटक में 11 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *