OLA जिसने अपने बिज़नेस की शुरुआत टैक्सी सर्विस की थी आज देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनियों में से एक बन चुकी है। लेकिन यह कंपनी बस यहीं रुकने का नाम नहीं ले रही, ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपनी नई सर्विस ‘Ola Parcel’ को लॉन्च किया है। अब कंपनी पार्सल डिलीवरी सर्विस में भी अपना हाथ आज़माने जा रही है।

आपको बता दें कंपनी ने फ़िलहाल अपनी नई सर्विस को बेंगलुरु में शुरू किया है। जानकरी के लिए बता दें अपनी इस सर्विस के लिए कंपनी OLA इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल करेगी। आने वाले दिनों में कंपनी देश के अन्य शहरों में भी इस सेवा की शुरुआत करने वाली है। कंपनी के CEO भाविश अग्रवाल ने जानकारी दी कि कंपनी दो दिन के लिए यह सर्विस फ्री में देने वाली है।

Ola Parcel Service

कंपनी के CEO ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि बेंगलुरु में ओला पार्सल लॉन्च हो चुकी है। उनके अनुसार यह देश में एक ऑल-इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम की शुरुआत है। कंपनी बहुत ही सस्ती कीमतों पर आपके पार्सल को डिलीवर करेगी। इस सर्विस में 5Km के लिए 25 रुपए, 10Km के लिए 50 रुपए और 15Km के लिए 75 रुपए के हिसाब से चार्ज किये जायेंगे।

OLA का प्लान है कि अगले कुछ महीनों में इस सर्विस को देश के बाकी शहरों में भी शुरू किया जाए। बेंगलुरू में इस सर्विस के लॉन्च होने के एक दिन बाद यानी 7 और 8 अक्टूबर को इसे फ्री कर दिया गया है। कंपनी के CEO ने एक पोस्ट के ज़रिये इस बात की जानकारी दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *