Placeholder canvas

DA Arrear को लेकर सामने आया अपडेट, कर्मचारियों को मिली खुशखबरी

दोस्तों आपको बता दें अक्टूबर का यह महीना केंद्रीय कर्मचारियों के काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। सरकार द्वारा इस महीने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए बड़े ऐलान किये जा सकते हैं। खबर आ रही है कि सरकार बहुत ही जल्द महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों के अटके पड़े DA Arrear को लेकर खुशखबरी दे सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक सरकार डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा करने जा रही है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। अगर सरकार इस महीने यह फैसला लेती है तो यह कर्मचारियों के लिए वरदान की तरह होगा, क्योंकि यह त्योंहारों का सीजन है। आपको बता दें फ़िलहाल सरकार ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन खबरों के मुताबिक 30 अक्टूबर 2023 तक फैसला आ सकता है।

DA Arrear को लेकर मिलेगी गुड न्यूज

आपको बता दें केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी का 18 महीने का डीए एरियर अटका पड़ा है, जिसकी मांग काफी लंबे समय से की जा रही है। अब इसे कर्मचारियों के खाते में डाले जाने की चर्चा तेजी होती नज़र आ रही है। बताया जा रहा है कि सरकार 18 महीने के DA Arrear का पैसा अकाउंट में डाल सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता अगर सरकार यह फैसला लेती है, तो उच्च श्रेणी के कर्मचारियों के खाते में करीब 2 लाख 18 हजार रुपये DA Arrear के रूप में डाले जायेंगे। केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक के डीए एरियर का पैसा कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। कर्मचारियों द्वारा लम्बे समय से अटकी हुई तीन किश्तों की मांग की जा रही है।

Leave a Comment