Placeholder canvas

Ration Card धारक आज ही करवाएं यह काम, वरना बंद हो जायेगा राशन

Ration Card भी आधार कार्ड और पैन कार्ड के जितना ही महत्वपूर्ण होता है। सरकारी राशन प्राप्त करने के लिए आपके पास राशन कार्ड होना आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद नागरिकों को राशन कार्ड जारी किया जाता है। अगर आपके पास राशन कार्ड है तो आप सरकारी वितरण केंद्र से मुफ्त में राशन प्राप्त कर सकते हैं। आपको राशन कार्ड में दर्ज नामों के आधार राशन मिलता है। आपको प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन दिया जाएगा। अब राशन कार्ड का आधार से लिंक होना ज़रूरी है।

आपको बता दें राशन कार्ड धारकों को 30 सितंबर तक अपने Ration Card और आधार कार्ड को लिंक करवाना होगा। अगर आप 30 सितंबर तक आधार सीडिंग नहीं करवाते हैं, तो आपका राशन कार्ड जारी नहीं होगा। बिहार में करीब 1.7 करोड़ लोगों के पास राशन कार्ड मौजूद है।

इस तरह करें Ration Card को आधार से लिंक

  • राशन कोर्ड और आधार को लिंक करने हेतु आपको वेबसाइट food.wb.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर, राशन कार्ड संख्या और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको Continue बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
  • इसके बाद राशन और आधार कार्ड लिंक पर क्लिक करें और आपका राशन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा।

कट सकता है नाम

अगर Ration Card धारक 30 सितंबर तक अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक नहीं करते, तो उनका राशन कार्ड फर्जी माना जाएगा और ऐसे लोगों को सरकारी अनाज नहीं मिलेगा। राज्य के सभी जिलों के जिला आपूर्ति कार्यालयों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Comment