skip to content

50 हजार से कम कीमत में मिल रही ये Electric Bike देगी सिंगल चार्ज में 120 km की रेंज

आजकल बाजार में Electric Bike की काफी डिमांड है और लोगों को कम कीमत वाली ई-बाइक की तलाश रहती है। इसी सेगमेंट में एक बाइक आई है जिसका नाम है Motovolt Urbn e-Bike। आपको बता दें एक बार फुल चार्ज होने पर यह बाइक 120 km तक की रेंज प्रदान करने में सक्षम है। यह स्टाइलिश इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है सिटी की स्मूथ सड़कों और खराब रास्तों पर अच्छी परफॅामेंस देती है।

बात करें Motovolt Urbn e-Bike की कीमत के बारे में तो यह 49999 हजार रुपये एक्स शोरूम से मिलना शुरू होती है। फिलहाल बाजार में इसके दो वेरिएंट उपलब्ध हैं और यह 5 कलर ऑप्शन के साथ आती है। आपको इस Electric Bike में बड़े टायर साइज के साथ आरामदायक सस्पेंशन मिलता है।

जाने इस Electric Bike के फीचर्स और स्पेक्स

Motovolt Urbn e-Bike की बैटरी को आप महज 4 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं। इस Electric Bike में आपको 25 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। यह बाइक हाई पावर जनरेट करने वाली BLDC मोटर के साथ आती है। आपको बाइक में 36 V/20 Ah का बैटरी पैक मिलता है। इसका कुल वजन 40 kg है, जिससे इसे कंट्रोल करना काफी आसान हो जाता है।

Motovolt Urbn में आपको LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ स्मार्ट फोन कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। फ्रंट में आपको टेलिस्कोपिक फोक्र और रियर में ड्यूल शॉक सस्पेंशन मिलता है। इसके दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। यह बाइक 20 इंच के बड़े व्हील के साथ आती है।

आपको बता दें Motovolt Urbn e-Bike को चलाने हेतु आपको ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं पड़ती। इतना ही नहीं आपको रजिस्ट्रेशन करवाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। नियम के अनुसार, भारत में 16 से लेकर 18 वर्ष के लोगों को गियरलेस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चलाने की अनुमति है।

Leave a Comment