Placeholder canvas

Sovereign Gold Bond : त्योंहार के सीजन में सरकार ने दिया तोहफा, सस्ते में गोल्ड खरीदने का है मौका

Sovereign Gold Bond : जैसा कि आप जानते हैं भारत में त्योंहारों का सीजन शुरू होने जा रहा है और त्योंहार के मौकों पर अक्सर लोगों द्वारा कई तरह की खरीदारी जाती है। भारत में त्योंहार के समय अक्सर लोगों द्वारा सोने की खरीद की जाती है। इसी बीच गणेश चतुर्थी से पहले गोल्ड खरीदने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आपको बता दें 19 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी मनाई जायेगी, लेकिन उससे पहले सरकार द्वारा Sovereign Gold Bond जारी कर दिया गया है।

आपको बता दें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दूसरी किश्त 11 सितंबर को सार्वजनिक सदस्यता के खोली गई। इस गोल्ड बॉन्ड को सरकार की तरफ से RBI जारी करता है। आप शुक्रवार, 15 सितंबर तक इसकी सदस्यता हासिल कर सकते हैं। बात करें इन बॉन्ड के निर्गम मूल्य की तो यह 5,923 रुपये प्रति ग्राम रखा गया है, वहीं ऑनलाइन पेमेंट पर आपको 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दी जाएगी।

Sovereign Gold Bond सोने के ग्राम में अंकित सरकारी प्रतिभूतियां हैं। आप फिजिकल सोना खरीदने की जगह इन गोल्ड बॉन्ड को इंवेस्टमेंट के रूप में ले सकते हैं। इन बॉन्ड की कीमत सोने की फिजिकल वैल्यू से काफी सस्ती होती है। आप इनकी मैच्योरिटी पर इनसे नकद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं जो निवेशक डिजिटल तरिके से पेमेंट करते हैं उन्हें निर्गम मूल्य से 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला किया गया है।

Sovereign Gold Bond की प्रमुख विशेषताएं

  • Sovereign Gold Bond को केवल भारतवासी, हिंदू अविभाजित परिवार, ट्रस्ट, विश्वविद्यालय और धार्मिक संस्थान ही खरीद सकते हैं।
  • यह बॉन्ड एक ग्राम की मूल इकाई के साथ सोने के ग्राम के गुणकों में मूल्यवर्गित होता है।
  • इसकी आठ साल की होल्डिंग अवधि होती है, जिसमें आप 5वें साल के बाद प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • एक व्यक्ति न्यूनतम 1 ग्राम एवं अधिकतम 4 किलोग्राम सोना खरीद सकता है। वहीं एचयूएफ के लिए 4 किलोग्राम एवं ट्रस्ट आदि संस्थाओं के लिए 20 किलोग्राम की अधिकतम सीमा है।

Leave a Comment