skip to content

बुलेट और जावा को टक्कर देने आ गई Mahindra की यह शानदार बाइक, मिलेगा दमदार इंजन

वर्तमान में भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में आपको क्रूजर सेगमेंट की बाइक की अच्छी-खासी रेंज मिल जाती है। जब भी क्रूजर बाइक की बात होती है, तो सबसे पहले लोगों के मन में Royal Enfield का नाम आता है। खासतौर पर युवाओं के बीच रॉयल एनफील्ड की बाइक का काफी क्रेज देखने को मिलता है। कंपनी भी समय-समय पर अपनी बाइक में बदलाव करती रहती है।

इसी बीच रॉयल एनफील्ड का मुकाबले करने हेतु कई कंपनियां अपनी बाइक्स लॉन्च कर रही हैं। खबर निकलकर आ रही है कि महिंद्रा की तरफ से BSA Gold Star बाइक को जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, Mahindra BSA Gold Star 650 मार्केट में रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने वाली है। महिंद्रा का यह मॉडल एक समय में काफी लोकप्रिय हुआ करता था। BSA Gold Star बाइक UK में बिक्री हेतु उपलब्ध है।

Mahindra BSA Gold Star 650 बाइक लॉन्च

जानकारी के लिए बता दें महिंद्रा की तरफ से आने वाली यह शानदार बाइक बहुत ही जल्द भारतीय मार्केट में प्रस्तुत हो सकती है। हालांकि इसके लॉन्च को लेकर फ़िलहाल कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह बाइक 2023 में आपको भारतीय बाजार में नज़र आ सकती है।

बात करें Mahindra BSA Gold Star 650 के इंजन की, तो इसमें लिक्विड कूल्ड टेक्नोलोजी पर आधारित 652cc का सिंगल सिलेंडर और फोर वाल्व इंजन दिया जा सकता है। इंजन के पुराने लुक को बरक़रार रखने के लिए एयर फिन्स का इस्तेमाल होगा। इस इंजन से आपको 44 bhp की पावर और 55 Nm का पीक टॉर्क मिल जायेगा। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आ सकता है।

महिंद्रा की इस बाइक की कीमत

बात करें Mahindra BSA Gold Star बाइक की कीमत की, तो यह बाइक आपको 3.5 लाख से 6 लाख रुपये के बीच मिल सकती है। खबर के मुताबिक इसकी कीमत रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 की तुलना में थोड़ी अधिक हो सकती है।

Leave a Comment