skip to content

80 हज़ार से भी कम में मिल रही Honda की यह बाइक, देती है 60 का माइलेज

होंडा की बाइक्स अपने आकर्षक लुक और दमदार इंजन के लिए जानी जाती हैं। इस सेगमेंट की एक बाइक है Honda Livo जो एक उच्च माइलेज वाली बाइक के रूप में जानी जाती है। आपको यह बाइक 60 kmpl का शानदार माइलेज ऑफर करती है। यह बाइक 9 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आती है और लम्बे रूट पर सफर के लिए अच्छा ऑप्शन है।

बाइक में आपको काफी सारे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। इस शानदार दिखने वाली बाइक के फ्रंट और रियर दोनों तरफ आपको ड्रम ब्रेक सिस्टम मिलता है। Honda Livo आपको 4 अलग-अलग वेरिएंट में मिल जाती है। यह बाइक 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस बाइक की मार्केट में शुरुआती कीमत 75,661 हजार रुपये एक्स शोरूम है।

बाइक में आपको ट्यूबलेस टायर मिलते हैं, जो 6 स्पॉक अलॉय व्हील के साथ आते हैं। इसकी वजह से यह बाइक देखने में बेहद ही अट्रैक्टिव लगती है। हौंडा लिवो के टॉप मॉडल की कीमत 82,814 हजार रुपये एक्स शोरूम है। बाइक में आपको 109.51cc का दमदार BS6 इंजन मिलता है।

Honda Livo का शॉर्प और एग्रेसिव लुक

बाइक पर दी गई डिजाइनर लाइन से इसे एक शॉर्प और एग्रेसिव लुक मिलता है। आपको इसमें एक लंबी सिंगल सीट मिलती है, जो एक काफी आरामदायक राइड ऑफर करती है। Honda Livo में आपको सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एवं इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच मिलता है। बाइक का पावरफुल इंजन 8.67 bhp की पावर और 9.30 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

आपको इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह बाइक ज्यादा भारी नहीं है, इसका कुल वजन 113 kg है। इसके चलते इसे कंट्रोल करना काफी आसान रहता है। हौंडा लिवो की टक्कर Hero Passion X Pro और TVS Victor से होगी। इसकी सीट हाइट 790 mm होने की वजह से कम हाइट वाले भी इसे आसानी से चला सकते हैं।

Leave a Comment