skip to content

Hero Destini 125 : कम कीमत में शानदार फीचर्स देता है हीरो का यह स्कूटर, माइलेज भी है शानदार

Hero Destini 125 : भारतीय टू व्हीलर मार्केट में 125 सीसी के सेगमेंट वाले स्कूटर काफी डिमांड में रहते हैं। इसी सेगमेंट का एक शानदार स्कूटर है Hero की तरफ से आने वाला Destini 125। यह स्कूटर काफी अट्रैक्टिव फीचर्स के साथ 50 kmpl की हाई माइलेज भी देता है। Hero के इस स्कूटर में 124.6cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। Hero Destini 125 10 इंच के अलॉय व्हील के साथ आता है। यह स्कूटर 71608 हजार रुपये एक्स शोरूम से शुरू होता है।

Hero Destini 125 के अन्य फीचर्स

इस स्कूटर में आपको 9.1 PS की पावर और 10.4 Nm का पीक टॉर्क मिल जायेगा। बात करें वजन की तो यह 114 kg का है और इसे संकरी जगहों से निकालना काफी सरल है। आपको आगे और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं। Hero Destini 125 का टॉप मॉडल आपको 85738 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिल जायेगा। यह 3 वेरिएंट में उपलब्ध है 7 कलर ऑप्शन के साथ आता है।

यह स्कूटर 5 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आता है और आपको इसमें एक बड़ी और चौड़ी सीट मिलती है। यह पावरफुल स्कूटर i3S तकनीक के साथ आता है, जिससे ईंधन की काफी बचत होती है। आपको इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ट्रिप मीटर मिलता है। Hero Destini 125 में आपको फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है।

इसके अलावा इसमें ओडोमीटर, सर्विस अलर्ट, साइड-स्टैंड अलर्ट एवं कॉल और एसएमएस अलर्ट के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

अंडरसीट स्टोरेज एंड USB पोर्ट

आपको इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन एवं यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलता है। आपको इसमें सामन रखने के लिए अंडरसीट स्टोरेज भी मिलता है। आप इसे 9000 रुपये डाउन पेमेंट देकर घर ला सकते हैं। आपको तीन साल के लिए 2,480 रुपये प्रतिमाह की किस्त भरनी होगी।

Leave a Comment