Placeholder canvas

यह शख्स विदेश की नौकरी छोड़ गांव में Goat Farming से कमा रहा तगड़ा मुनाफा

आज हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने अच्छी खासी नौकरी को छोड़कर शुरू की Goat Farming और आज तगड़ा मुनाफा कमा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं झुंझुनू के पास भडुंदा निवासी न्यूतन की जो बकरी पालन के ज़रिये अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं। आपको बता दें न्यूतन 4 साल से Goat Farming कर रहे हैं। वह विदेश में कई कंपनियों में काम कर चुके हैं लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं थे और वापस घर लौट आये।

इसके बाद उन्होंने Goat Farming की शुरुआत की और आज उनका अच्छा खासा फॉर्म है। न्यूतन ने जानकारी दी कि उनका परिवार खेती से जुड़ा था। पढ़ाई ख़त्म होने के बाद उन्होंने कंपनियों में काम करने की कोशिश की लेकिन इसमें उन्हें संतुष्टि नहीं मिली। वह विदेश भी गए लेकिन वहां भी काम करने में उनका मन नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने घर आकर 10 बकरियों के साथ एक छोटा सा गोट फार्म शुरु किया।

Goat Farming से कमाते हैं 4 से 6 लाख रुपए सलाना

धीरे-धीरे उन्होंने अपने फॉर्म को बढ़ाया और आज उनके पास दो बड़े ब्रीडर और करीब 20 बकरियां हैं। इसके अलावा उनके पास 15 से 20 छोटे बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि 1 साल में चार से पांच ब्रीडर करीब 30 से 35 हजार रुपए में बेचते हैं। इसके अलावा वह बकरियां बेचकर भी अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। उनके पास 40 से 45 के लगभग बकरियां रहती हैं, जिनसे साल के 4 से 6 लाख रुपए की कमाई होती है।

न्यूतन के अनुसार अगर समय पर वैक्सीनेशन और खान-पान का ध्यान रखने पर यह एक काफी अच्छा बिज़नेस है। खाने के लिए खेत में पैदा होने वाले चारे को काम में लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उन्हें कोई काम नहीं करना पड़ता। इसे काफी कम लागत में शुरू किया जा सकता है।

Leave a Comment