Placeholder canvas

क्या है Old Pension Scheme? यहां देखें इससे जुड़े फायदे और पूरी जानकारी

Old Pension Scheme (OPS) भारत सरकार की पेंशन योजना है, जिसमें रिटायरमेंट के बाद सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन उनके वेतन पर आधारित हुआ करती थी। इस स्कीम के तहत रिटायर हुए कर्मचारी की मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार के सदस्यों को पेंशन दी जाती थी। लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा भारत में पुरानी पेंशन योजना को हटा दिया गया। कर्मचारियों द्वारा इस योजना को फिरसे लागू करने की मांग की जा रही है।

आपको बता दें 1 जनवरी 2004 से इस योजना को निरस्त कर दिया गया था। सरकार द्वारा 22 दिसंबर 2003 को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (National Pension System) को लागू किया गया था। आपको बता दें Old Pension Scheme के तहत रिटायरमेंट के समय अंतिम बेसिक सैलरी के 50 फीसदी तक निश्चित पेंशन मिला करती थी। पुरानी पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत्ति के बाद गारंटीकृत आय प्रदान की जाती थी।

2004 में बंद हुई Old Pension Scheme

हालांकि, 2004 में एनडीए सरकार ने Old Pension Scheme को बंद कर दिया था और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली शुरू की गई थी। आपको बता दें पुरानी पेंशन योजना में सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी को साल में दो बार महंगाई राहत (DR) में संशोधन का फायदा मिलता था।

सरकारी कर्मचारियों को 31 अगस्त, 2023 तक Old Pension Scheme विकल्प का इस्तेमाल करने का अवसर दिया जायेगा। ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए पात्र कर्मचारियों के सम्बन्ध में DOPT का कहना है कि सिविल सेवा परीक्षा 2003, सिविल सेवा परीक्षा 2004 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2003 के द्वारा चयनित AIS के सदस्य इन प्रावधानों के तहत कवर होंगे।

राजस्थान राज्य द्वारा अप्रैल 2022 में Old Pension Scheme को फिर से लागू किया गया था। इसके अलावा दिसंबर 2022 में छत्तीसगढ़ और अक्टूबर 2022 में झारखंड एवं पंजाब ने इसे फिरसे लागू किया था। हिमाचल प्रदेश ने 17 अप्रैल, 2023 को इस योजना को फिरसे लागू किया।

Leave a Comment