Ahilya Sthan Will Become Biggest Foreigner Place
Ahilya Sthan Will Become Biggest Foreigner Place

अहिल्यास्थान बनेगा दरभंगा का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल

दरभंगा के अहिल्यास्थान अहियारी में पिछले दस वर्षों की भाँति अक्षय नवमी से त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भाँति अहिल्या गहवर में पूजा तदोपरांत मंदिर परिसर से गौतम आश्रम कुंड तक के लिए कन्याओं की कलश शोभा यात्रा निकाली गयी जो गौतम आश्रम सप्त कुंड से पवित्र जल भर कर वापस अहिल्या मंदिर पहुंच कर कलश के जल को अहिल्या हद में मिला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अपराह्न चार बजे कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।

कलाकारों के प्रस्तुतियों ने लगाया महोत्सव में चार चांद

इस विशेष मौके पर मिथिला के दिग्गज कलाकारों ने शिरकत किया जो प्रकार है- प्रिया मल्लिक, प्रज्ञा ठाकुर, शिवेश मिश्रा,निशिता झा, म्यूजिकल भाईलोग, बजरंग म्यूजिकल ग्रुप और गन्धर्व बैंड के टीम मेंबर्स ने अपनी सफल प्रस्तुति दे इससे महोत्सव में चार चाँद लगा दिया। मिथिला के प्रसिद्ध उद्घोषक रामसेवक ठाकुर ने बखूवी मंच संचालन किया।


अहिल्यास्थान को राष्ट्रीय पर्यटन के रूप में उभारा जाएगा: सांसद

महोत्सव के तीसरे दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर, बिस्फी के विधायक सह न्यास समिति के संरक्षक हरिभूषण ठाकुर बचोल, विधायक मिश्री लाल ठाकुर, विधान पार्षद हरि सहनी, शरत झा, अहिल्यास्थान धार्मिक न्यास समिति के अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर, सचिव हेमंत झा व अंजनी निषाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा “अहिल्यास्थान को राष्ट्रीय पर्यटन के रूप में उभारा जाएगा। इसके लिए भारत सरकार की ओर से योजना बनाई जा रही है। देश एवं राज्य के अन्य पौराणिक महत्व के पर्यटन स्थल भी राष्ट्रीय स्तर पर होंगे, जिसमें अहिल्यास्थान भी शामिल होगा। इसके लिए भारत सरकार की टीम को वे जल्द अहिल्यास्थान लाएंगे और विकास की कार्ययोजना को जल्द बनाएंगे।” 
आज बिहार पर्यटन विभाग के सौजन्य से संचालित यह तीन दिवसीय महोत्सव सम्पन्न हुआ और स्थानीय जनता इस आस में है कि अब अगले वर्ष जब सांसद महोदय आये तो अपने किये वादे पूरे कर के आए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *