Station Redevelopment Project
दरभंगा जंक्शन बनेगा विश्वस्तरीय, यात्री सुविधा तीन गुणा बढ़ जायेगी

Station redevelopment project: पुनर्विकास परियोजना के तहत बिहार के दरभंगा समेत 9 स्टेशनो को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी अनुभूति मिलेगी। साथ ही, रेन वाटर हार्बेस्टिंग, वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से युक्त होंगे।

यात्री सुविधा तीन गुणा बढ़ जायेगी

पुनर्विकास के बाद स्टेशन उन्नत यात्री सुविधाओं के साथ तकनीक, स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक मेल बनेगा । पुनर्विकास के उपरांत गया स्टेशन पर यात्रियों को सेवा प्रदान करने की क्षमता तीन गुणा बढ़ जायेगी। मामले को लेकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) के CPRO वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी है।

बिहार के 9 स्टेशन समेत पूर्व मध्य रेल के कुल 12 स्टेशन का होगा पुनर्विकास

उन्होंने बताया कि स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने हेतु बिहार के 9 स्टेशन समेत पूर्व मध्य रेल के कुल 12 स्टेशनों यथा – दानापुर मंडल के राजेन्द्रनगर एवं बक्सर, सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर, बेगुसराय एवं बरौनी, समस्तीपुर मंडल के दरभंगा, सीतामढ़ी, बापूधाम मोतीहारीय पं। दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गया एवं पं.दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तथा धनबाद मंडल के धनबाद एवं सिंगरौली का चयन किया गया है। साथ ही इन स्टेशनों के पुनर्विकास हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है।

Station Redevelopment Project

उन्होंने बताया कि धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण गया स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने के लिए अंतिम रूपरेखा तैयार हो जाने के बाद निविदा जारी कर दिया गया है। गया स्टेशन का पुनर्विकास कार्य लगभग 300 करोड़ रूपए की अनुमानित लागत से पूरा किया जाएगा तथा इसे वर्ष 2024 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है । पुनर्विकास से जुड़े कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *