skip to content

DA Hike : रक्षाबंधन से पहले कर्मचारियों को मिला महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा

DA Hike : राज्य सरकार द्वारा छठे वेतन आयोग के तहत काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 9% की वृद्धि का निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक 01 जनवरी 2023 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते की दर लागू की जाएगी। पहले मंहगाई भत्ते की दर 212 प्रतिशत थी जो अब बढकर 221 प्रतिशत हो जायेगी। सरकारी कर्मचारियों को नए महंगाई भत्ते (DA Hike) का लाभ 1 जुलाई 2023 से प्राप्त होगा।

आपको बता दें 1 जनवरी 2023 से 30 जून 2023 तक सरकार द्वारा दी जाने वाली एरियर राशि का भुगतान तीन बराबर किश्तों में किया जायेगा। यह किश्तें अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर में मिलेंगी। इसी प्रकार, 1 जनवरी से 30 जून 2023 तक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले और मृत शासकीय सेवकों के मामलों में, उनके/नामित सदस्यों को एक ही बार में एरियर राशि का भुगतान किया जाएगा। महंगाई भत्ते में 50 पैसे या उससे अधिक अगले उच्चतर रुपए में पूर्णांकित हो जायेगा जबकि 50 पैसे से कम राशि को अनदेखा कर दिया जाएगा।

मंहगाई भत्ते का कोई भी हिस्सा किसी भी कारण से वेतन के रूप में नहीं दिया जाएगा। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के भुगतान चालू वित्त वर्ष के लिए स्वीकृत बजट में निर्धारित धनराशि से अधिक नहीं किया जायेगा।

DA Hike : बढ़ गया कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता

राज्य सरकार के उपक्रमों/निगमों/मंडलों तथा अनुदान प्राप्त संगठनों के कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में भी वृद्धि की गई है। उन कर्मचारियों को जिन्हे 1989 में लागू चतुर्थ वेतनमान या 1998 के पांचवे वेतनमान के तहत वेतन दिया जा रहा है, दिनांक 1 जनवरी 2023 से क्रमश: 265% एवं 269% की दर से मंहगाई भत्ता प्राप्त हो रहा था।

अब सरकार के निर्णय के चलते 1 जनवरी 2023 से पांचवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 11% प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है जिसके बाद यह 280% हो गया है। वहीं चतुर्थ वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 40% की वृद्धि करते हुए 305% कर दिया है।

Leave a Comment