Placeholder canvas

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली है खुशखबरी, महंगाई भत्ते आएगा ज़बरदस्त उछाल

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक तगड़ी खुशखबरी सामने आई है। महंगाई भत्ते में जोरदार उछाल देखने को मिलने वाला है। हालांकि, इसका फायदा अभी नहीं बल्कि साल 2024 में मिलेगा। क्योंकि, जुलाई से दिसंबर के महंगाई इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर तय होगा कि DA में कितना इजाफा किया जायेगा। जुलाई 2023 का AICPI इंडेक्स जारी कर दिया गया है और इसमें 3.3 अंक का उछाल देखने को मिला है।

लेबर ब्यूरो द्वारा AICPI इंडेक्स जारी किया गया है। जून 2023 में यह 136.4 अंक पर था जो अब 139.7 अंक पहुंच चुका है। जुलाई के आंकड़े आने के बाद महंगाई भत्ते का स्कोर 47.14% हो गया है, जो पहले 46.24% था। हालांकि, अंतिम निर्णय दिसंबर 2023 तक के आंकड़ों की गणना के बाद लिया जायेगा।

DA Hike : हो सकती है 4% की वृद्धि

7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी प्राप्त कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के जनवरी 2023 से जून 2023 तक के महंगाई भत्ते का ऐलान जल्द होने जा रहा है। उम्मीद है कि इसमें 4% की वृद्धि हो सकती है। फ़िलहाल कर्मचारियों को 42% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। महंगाई भत्ते में अगली बढ़ोतरी जनवरी 2024 में देखने को मिलेगी। इसके लिए संभावित आंकड़े आना शुरू हो चुके हैं।

अगर महंगाई भत्ता 50% को क्रॉस कर लेता है तो इसे जीरो कर दिया जायेगा और उस पैसे को बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा। मान लेते हैं किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 18000 है, तो ऐसे में 50 फीसदी DA जो 9000 रुपए बनता है उसे बेसिक सैलरी में जोड़कर महंगाई भत्ता शून्य कर दिया जाएगा। इसका मतलब बेसिक सैलरी 27000 रूपये हो जायेगा।

Leave a Comment