skip to content

DA Hike : खुशखबरी, अब केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा इतना महंगाई भत्ता

DA Hike : 24 मार्च 2023 को केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्तों में 4% की वृद्धि की गई थी। इसके परिणामस्वरूप अब केंद्रीय कर्मचारियों को 42% महंगाई भत्ता मिलने लगा है। आजकल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर विभिन्न प्रकार की जानकारियां सामने आ रही हैं। इस निर्णय के चलते केंद्रीय कर्मचारियों को अधिक महंगाई भत्ता मिलने लगा है और साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।

आपको बता दें सरकार द्वारा हर साल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते में संशोधन किया जाता है। यह संशोधन महंगाई दर के आधार पर किया जाता है। सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है। पहला संशोधन मार्च में किया जाता है जिसका प्रभाव जनवरी से देखने को मिलता है। वहीं दूसरा संशोधन जुलाई में किया जाता है, जिसका प्रभाव सितंबर से देखने को मिल सकता है।

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को 42% की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। लेकिन खबर के अनुसार सरकार महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर सकती है। इसके चलते कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को 45% महंगाई भत्ता मिल सकता है। हालांकि, सरकार की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

DA Hike : इस प्रकार हो सकती है सैलरी में वृद्धि

महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे सैलरी में वृद्धि देखने को मिलेगी। अगर महंगाई भत्ते में वृद्धि होती है तो यह बढ़कर 45% हो जायेगा। यदि एक कर्मचारी की सैलरी 18,000 है, तो वर्तमान में 42% महंगाई भत्ते के हिसाब से उसे 7,560 रूपये मिलेंगे, लेकिन अगर महंगाई भत्ता 45% हो जाता है तो उसे 8,100 रूपये मिलेंगे। इस प्रकार आप अपनी सैलरी के हिसाब से बढ़त की कैलकुलेशन कर सकते हैं।

Leave a Comment