DA Hike : लम्बे समय से कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोत्तरी का इंतज़ार था। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बहुत ही जल्द खुशखबरी मिलने वाली है। सरकार ने एक साथ दो बड़े तोहफे देने की तैयारी कर ली है। आइये जानते हैं क्या हैं सरकार की तरफ से दिए जा रहे यह दो तोहफे। आपको बता दें सरकार DA में वृद्धि करने जा रही है। इतना ही नहीं इसी के साथ फिटमेंट फैक्टर में भी वृद्धि की सम्भावना है।

अगर सरकार महंगाई भत्ता से जुड़े यह दो बड़े ऐलान एक साथ करती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह साल बेहद ही फायदेमंद साबित होगा। इस फैसले से करीब 1 करोड़ परिवारों को लाभ पंहुचेगा। सरकार की तरफ से फ़िलहाल आधिकारिक तौर पर कोई एलान नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही ऐसा होने का दावा किया जा रहा है।

DA Hike : इतना हो जाएगा महंगाई भत्ता

केंद्र सरकार द्वारा जल्द ही कर्मचारियों और पेंशनधारियों के DA में 4% की वृद्धि की जा सकती है। यह कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात होगी। फ़िलहाल कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। बढ़ोतरी (DA Hike) के बाद यह 46 प्रतिशत हो जाएगा, जिससे उनकी बेसिक सैलरी में इजाफा देखने को मिलेगा।

सातवें वेतन आयोग के नियमानुसार, साल में दो बार DA में वृद्धि की जाती है। बढ़ी हुई दरें जनवरी और जुलाई में लागू होती हैं। सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता में जो इजाफा किया जाएगा उसकी दरें 1 जुलाई 2023 से लागू हो जाएंगी।

सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि कर सकती है। खबर के मुताबिक सरकार फिटमेंट फैक्टर को 2.60 गुना से बढ़ाकर 3.0 गुना कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की न्यूनतम और हाई बेसिक सैलरी में गजब का इजाफा देखने को मिल सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *