Placeholder canvas

DA Hike : सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगी छप्परफाड़ बढ़ोतरी, इस दिन होगा ऐलान

DA Hike : जैसा की आप सभी जानते हैं हाल ही में देश की राजधानी नई दिल्ली G20 सम्मिट का आयोजन किया गया था। इसके बाद अब देश के 1 करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक अच्छी खबर निकलकर आ रही है। जानकारी के अनुसार जल्द ही कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का एलान हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में केंद्र सरकार द्वारा यह तोहफा दिया जा सकता है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 सितंबर को केंद्रीय कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। ख़बरों की माने तो इस बैठक के दौरान कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का एलान हो सकता है। अगर सरकार इसकी घोषणा करती है, तो यह कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी होगी।

DA Hike : हर 6 महीने में होता है इज़ाफ़ा

जानकारी के लिए बता दें सरकार हर 6 महीने में कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि करती है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि बढ़ती हुई महंगाई के दौरान उनका जीवन-यापन अच्छे से हो सके। AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

अगर ऐसा होता है तो DA और DR 42 फ़ीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जायेंगे। आपको बता दें जुलाई 2023 में AICPI इंडेक्स के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हाल ही में सरकार द्वारा मार्च में कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद DA और DR 38% से बढ़कर 42% हो गए थे। DA 46% हो जाने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा।

Leave a Comment