Placeholder canvas

MPPSC Recruitment 2023 : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट पास आज ही करें अप्लाई

MPPSC Recruitment 2023 : जो लोग सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं उनके लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आपको बता दें मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक 22 सितंबर 2023 से लेकर 21 अक्टूबर 2023 तक mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार यहां जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

कुल 227 रिक्तियों के लिए भर्ती जारी की गई है। मध्य प्रदेश निवासियों के साथ-साथ राज्य के बाहर रहने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपक बता दें MPPSC Recruitment 2023 के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर किया जाना है। फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर तैयार होगी।

उम्मीदवार 8 दिसंबर, 2023 को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, वहीं परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर, 2023 को किया जायेगा। इसके तहत राज्य प्रशासनिक सेवा उप जिला अध्यक्ष के 27, पुलिस उपाधीक्षक के 22, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त के 17, विकास खंड अधिकारी के 16, नायब तहसीलदार एक 3, एक्साइज सब इंस्पेक्टर के 3, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के 17 एवं सहकारी निरीक्षक के 122 पदों पर भर्ती की जाएगी।

MPPSC Recruitment 2023 : योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी, कॉलेज, संस्थान से ग्रेजुएट होना आवश्यक है। आयु सीमा एवं अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार डिटेल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। SC, ST, EWS, PWD श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रूपये एवं अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 500 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा।

MPPSC Recruitment 2023 : ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आपको MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपको भर्ती लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको पर्सनल डिटेल्स भरके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करना है।
  • इसके बाद फॉर्म भरके अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • इसके बाद फीस का भुगतान करके अपना आवेदन सबमिट कर दें।

Leave a Comment