Placeholder canvas

Parineeti Chopra की शादी के कार्ड की तस्वीरें हुईं वायरल, अभिनेत्री इस दिन लेंगी फेरे

प्रियंका चोपड़ा की बहन और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस Parineeti Chopra शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अभिनेत्री राजनेता राघव चड्ढा से शादी करने जा रही हैं। आपको बता दें शादी की सभी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि 23 सितंबर से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। Parineeti Chopra और राघव चड्ढा की शादी का कार्ड सामने आते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इससे प्राप्त जानकारी के अनुसार, राघव की तरफ के सभी फंक्शन उदयपुर के ताज लेक पैलेस एवं परिणीति की तरफ के सभी फंक्शन लीला पैलेस में आयोजित होंगे।

Parineeti Chopra की शादी के फंक्शन की डिटेल्स

परिणीति और राघव की शादी के वायरल हो रहे कार्ड के अनुसार 23 सितंबर को सुबह 10 बजे परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी है। इसी के साथ मेहमानों के लिए एक वेलकम लंच का भी इंतेज़ाम किया गया है। शाम के समय 90’s की बॉलीवुड थीम पार्टी रखी गई है। 24 सिंतबर को दोपहर 1 बजे ताज लेक पैलेस में राघव चड्ढा की सेहराबंदी होगी। 2 बजे तक राघव चड्ढा ताज लेक पैलेस से बारात लेके निकलेंगे।

Parineeti Chopra और Raghav Chadha लीला पैलेस में 3 बजे से शादी की रस्में शुरू करेंगे। खबर के अनुसार 3.30 बजे जयमाला और 4 बजे फेरे लिए जायेंगे। दुल्हन की विदाई का समय शाम के 6 बजे का रखा गया है। 24 सितंबर को रात 8 बजे से कोर्टयार्ड में मेहमानों के लिए रिसेप्शन रखा गया है।

Leave a Comment