Placeholder canvas

त्योंहारों से पहले Ration Card धारकों को मिल खुशखबरी, इस राज्य सरकार ने किया राशन किट देने का एलान

सरकार द्वारा समय-समय पर लोगों की भलाई हेतु कई योजनाएं चलाई जाती हैं। गरीबों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार इन योजनाओं का संचालन करती है। इसी इसी के चलते सरकार द्वारा फ्री राशन की योजना को शुरु किया गया था। इसी बीच अब त्योंहारों के सीजन में सरकार Ration Card धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है।

इस खबर में हम आपको बताएंगे राज्य सरकार Ration Card धारकों के लिए कौन सी बड़ी खुशखबरी लाइ है। आपको बता दें राशन कार्ड धारकों हेतु सरकार द्वारा राशन किट देने की योजना लेकर आई है। दीपावली पर सरकार की तरफ से राशनकार्ड धारकों हेतु खास इंतजाम किए जाने वाले हैं।

दीपावली के मोके पर महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Ration Card धारकों को 100 रूपए में 4 नहीं बल्कि 6 वस्तुएं राशन किट में दी जाएँगी। इस राशन किट में लाभार्थियों को 1 किलो चीनी, 1 लीटर खाद्य तेल, आधा-आधा किलो रवा-चना दाल, मैदा एवं पोहा दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है।

Ration Card धारकों को मिलेंगे दो अतिरिक्त राशन

आपको बता दें सरकार के इस फैसले के बाद राशन किट में मैदा और पोहा जुड़ा है। इससे पहले मंत्रिमंडल द्वारा 18 अगस्त को दिवाली पर 4 वस्तुएं देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसमें 1 किलो रवा, चना दाल, चीनी एवं 1 लीटर खाद्य तेल शामिल था। लेकिन अब इसमें दो अतिरिक्त राशन को जोड़ा गया है।

राज्य के अंत्योदय अन्य योजना और प्राथमिकता वाले Ration Card धारकों को इस घोषणा का लाभ मिलने वाला है। राज्य के कुल एक करोड़ 66 लाख 71 हजार से भी ज्यादा लाभार्थियों को इसका फायदा मिलने वाला है। आपको बता दें राशन किट का वितरण 25 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच किया जाना है।

Leave a Comment