skip to content

Tata Nexon EV 2023 से उठने जा रहा पर्दा, बेहद कम कीमत में मिलेगी 453 km की रेंज

टाटा मोटर्स ग्राहकों की ज़रूरत और बदलते समय के हिसाब से अपनी कारों में बदलाव कर रहा है। इसी बीच टाटा अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी नेक्सॉन का नया EV वर्जन लॉन्च करने को तैयार है। आपको बता दें Tata Nexon EV आधिकारिक तौर पर 14 सितंबर को लॉन्च होने जा रही है। इसमें आपको कई अट्रैक्टिव कलर ऑप्शंस के साथ लग्जरी फीचर्स देखने को मिलेंगे। साथ ही Tata Nexon के नए अपडेट वर्जन को भी लॉन्च किया जायेगा।

Tata Nexon EV 2023 में आपको 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस देखने को मिलता है, जिससे लम्बे सफर के दौरान आप अपना सामान बिना किसी दिक्कत के केरी कर सकें। इस स्टाइलिश कार में आपको 120 Kmph की टॉप स्पीड देखने को मिल जाती है और यह एक बार फुल चार्ज करने पर 453 km तक की रेंज देती है। इस कार की बुकिंग 9 सितंबर से शुरू कर दी गई है।

Tata Nexon EV 2023 स्पेक्स एंड फीचर्स

आपको बता दें इसमें आपको 40.5 kWh का बैटरी पैक देखने को मिलेगा, जिसे फास्ट चार्जर से 56 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जायेगा। सेफ्टी के लिए इसमें एडीएएस और एयरबैग मिलेंगे। इसके अलावा कार में ऑटोमैटिक ट्रासंमिशन, 360-डिग्री कैमरा, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल, वेटिलेटेड फ्रंट सीटें आदि फीचर्स मिल जाते हैं।

Tata Nexon EV 2023 में आपको 129 hp की पावर और 245 Nm का टॉर्क देखने को मिलता है, जो इसे हाई परफॉमेंस देने में काफी मदद करता है। कार को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार मिले हैं।

Leave a Comment