skip to content

केंद्रीय परिवहन मंत्री Nitin Gadkari का गाड़ियों में छह एयरबैग को लेकर सामने आया बड़ा बयान

परिवहन मंत्रालय काफी लम्बे समय से कारों में फ्रंट और रियर में मिलाकर कुल छह एयरबैग देने को अनिवार्य करने पर चर्चा कर रहा है। इसी बीच केंद्रीय परिवहन मंत्री Nitin Gadkari के एक बयान दिया है जिससे इन सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है। केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में साफ़-साफ़ कहा है सरकार का गाड़ियों में 6 एयरबैग के सुरक्षा नियम को अनिवार्य करने का कोई प्लान नहीं है।

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने बताया कि सरकार द्वारा साल की शुरुआत में नए क्रैश टेस्ट नियम लागू किये गए हैं। अब इसके बाद कारों में सुरक्षा हेतु छह एयरबैग के सुरक्षा नियम को अनिवार्य नहीं किया जायेगा। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि अधिकतर वाहन निर्माता कंपनियां पहले से ही छह एयरबैग दे रही हैं।

Nitin Gadkari ने लगाया अफवाहों पर विराम

जानकारी के लिए बता दें पिछले काफी समय से गाड़ियों में सुरक्षा के लिए छह एयरबैग को अनिवार्य बनाने की चर्चा चल रही थी। खबर आ रही थी कि 1 अक्तूबर 2023 से कारों में छह एयरबैग देना अनिवार्य कर दिया जायेगा। मगर अब केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari के बयान के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग चुका है।

सरकार की तरफ से साल 2022 में कारों में छह एयरबैग देने के नियम को लागू करने का फैसला लिया गया था। अपने पूर्व बयान में केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने कहा था कि कारों में न्यूनतम 6 एयरबैग अनिवार्य करने के प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। कार हादसों में लगातार वृद्धि को देखते हुए एयरबैग बढ़ाने की मांग की जा रही थी।

Leave a Comment